बुलंदशहर, मई 5 -- भारतीय जनता पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति की आत्मा है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल के विकास से ही संभव है। उन्होंने आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सभी मंडलों, मोर्चों एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में बढ़ती है संगठनात्मक क्षमता : ब्रजेश पाठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन जिला महाम...