आगरा, मार्च 11 -- भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल की वर्ग संचालन समिति की बैठक सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने की। इस दौरान आगामी 14-15 मार्च को आयोजित होने वाले पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग 2026 को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई। जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्रों के माध्यम से विषय विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षित करेंगे। बैठक में ब्रह्मानंद सोलंकी, देवेन्द्र पचौरी, अभय प्रताप सोलंकी, रवि दिवाकर, ओम सिंह सागर, रवि चोपड़ा, किशोर चौहान, संजय बघेल, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी, विपिन चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...