दरभंगा, मार्च 23 -- दरभंगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रविवार को एमजी कॉलेज में भाजपा दरभंगा सदर मंडल ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। अध्यक्षता वीरेन्द्र ठाकुर पप्पू व संचालन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया। उद्घाटन अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के प्रति समर्पण पर विशेष बल दिया। हायघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने भी विचार रखे। मौके पर जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, सोनी पूर्वे, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, विस क्षेत्र प्रभारी मुकुंद चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...