फिरोजाबाद, मई 2 -- भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर आगामी जिला प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी बृजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ता को प्रशिक्षित होकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाकर 2047 तक भारत को विकासशील राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है। वर्ग प्रभारी अनिल चौधरी ने प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रमों और सभी मंडलों में होने वाली नियमित बैठकों को लेकर विस्तृत योजना प्रस्तुत की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, सुरेन्द्र सावन झा, राघवेन्द्र सिंह, राजीव यादव, नीलम दिवाकर, पूरन सिंह लोधी, चेयरमैन चौधरी ...