फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के तहत पहला प्रशिक्षण वर्ग अजरौंदा मंडल का भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास विकास, विचारधारा और संगठन के निरंतर विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...