गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आईएएस का प्रशिक्षण ले रहे दस युवा सोमवार को बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने उद्यमियों की विभिन्न समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में हो रहे कार्यों को भी देखा। साथ ही उन्हें समझने का प्रयास किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दस आईएएस युवाओं को उद्योगों में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान उद्यमियों ने इन्हें उद्यमियों को आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। साथ ही इन समस्याओं का निस्तारण होने से उद्यमियों को होने वाले फायदे भी बताए। इस दौरान सीडीओ ने उद्यमियों को उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन द...