बस्ती, नवम्बर 17 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र स्थित खोरिया गांव में एएनएम का प्रशिक्षण कर रही युवती की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से युवती के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज थानाक्षेत्र स्थित खोरिया गांव निवासी राजकुमार गुप्ता की पुत्री सोनी एएनएम का प्रशिक्षण ले रही थी। सुबह घर में टुल्लू पंप का प्लग बोर्ड में लगा रही थी। अचानक करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। करंट का झटका लगने से वह दूर जा गिरी और अचेत हो गई। परिजनों ने सोनी को अचेत पड़े देखा तो उसे तत्काल बनकटी पीएचसी पर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्त...