पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग योजनान्तर्गत चार माह का प्रशिक्षण जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के माध्यम से संचालित किया जाना है। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित साड़ियों की कढ़ाई, छपाई एवं प्लंबरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता 08 वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और उनकी आयु 18 से 45 के मध्य होना अनिवार्य है। औपचारिकतायें आधार कार्ड, हस्ताक्षर, बैंक पासबुक, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति व मोबाइल आदि निम्न प्रकार है। उन्होंने बताया कि ये प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां आनलाइन आवेदन पत्र पोर्टल पर निःशुल्क कर सकते है। इसकी अंतिम तिथि ...