बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती। एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ से 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे आपदा मित्रों का बस्ती में स्वागत हुआ। इन आपदा मित्रों में डॉ. वीके वर्मा इंस्ट्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार के जीएनएम की छात्राएं शामिल रहीं। आपदा मित्र छात्रा रूपा मौर्या, लक्ष्मी यादव, महिमा यादव, काजल, शिवांगी चौधरी, प्रियंका चौधरी, ज्योति वर्मा, खुशबू गौतम, वर्षा भारती, संजनी वर्मा को प्रबंधक ने प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न भेंट किया। यह आपदा मित्र जीएनएम छात्राएं सूखा, बाढ़, भूकंप व अन्य आपदा के समय में जीवन बचाने के लिए कार्य करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.