मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- लखनऊ से 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे 36 आपदा मित्रों का कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर परिसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा मित्र सरकार की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी हैं और किसी भी आपात स्थिति में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर आपदा सहायक नासिर हुसैन ने बताया कि आपदा मित्र अब किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से अधिक सक्षम और प्रशिक्षित हो गए हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आपदा मित्रों में सरिता देवी, रीना, विकास कुमार, शनि कुमार, विशाल कुमार, विकास कुमार, कुलविंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, प्रणव कुमार, विशाल मचल, जियाउलहक, प्रिया, अखिल, अल्तमश, शिव, अनुज कुमार, शोएब, नितिन, मनोज पाल, मोहद इकरार...