फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- एमजी महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को सदर तहसील एवं टूंडला नगर पालिका के प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। पहले दिन प्रशिक्षण में 44 प्रगणक एवं चार सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। तहसीलदार सदर लापरवाही बरतने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जनगणना प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में फिरोजाबाद तहसील एवं टूंडला नगर पालिका की जनगणना करने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे शुरू हुआ। प्रशिक्षण के लिए तहसीलदार सदर अजय कुमार एवं टूंडला ईओ के निर्देशन में 16 कक्षों में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही पर सख्ती, 21 पर एफआईआर होगी प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.