सोनभद्र, जुलाई 13 -- चोपन। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत सोमवार को चोपन ब्लाक सभागार में पंचायत विकास योजना एवं ई-ग्राम स्वराज विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। यह प्रशिक्षण उपनिदेशक पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें ब्लाक के 36 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों एवं पंचायत सचिवों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, ग्राम सभाओं का प्रभावी संचालन, ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाना था। इसके साथ ही योजनाओं की प्राथमिकता तय करने, वित्तीय प्रबंधन तथा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के बेहतर उपयोग के संबंध में जानकारी देना था। इस मौके पर प्रशिक्षक पंचायत सहायक अंकित कुमार और ट्रेनर विनय कुमार चौ...