बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं। श्रम सम्मान योजना के तहत आयोजित नौवें बैच का प्रशिक्षण रविवार के लिए संपन्न हो गया। इस बैच में दर्जी, हलवाई, राजमिस्त्री, धोबी, बढ़ईगीरी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रधान सहायक मोहम्मद फारुक ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियां अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विभागीय अन्य विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। वेदपाल, अफजाल हुसैन, सना परवीन, ममता, सायमा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.