मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- सकरा। ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के सभा भवन में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र कुमार, बरियारपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार झा, अर्जुन राम, अंकज कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद, मुकेश शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...