मोतिहारी, जुलाई 18 -- मोतिहारी /अरेराज । संयुक्त निदेशक राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना के निर्देश पर प्रशिक्षण संस्थान डाइटछतौनी बाइट दरियापुर एवं एवं प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय पोखरैरा मुजफ्फरपुर में 13 से 17 जुलाई तक कक्षा 3 से 5 तक के शिक्षकों के लिए अनिवार्य पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । आयोजित प्रशिक्षण में जिले के बंजरिया, चकिया, हरसिद्धि, पहाड़पुर, संग्रामपुर एवं तुरकौलिया के शिक्षकों कोइस पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होना था । लगभग आठ दर्जन से भी अधिक शिक्षकों ने बगैर सूचना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लिया और अनुपस्थित पाए गए। तीनों प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक एवं समग्र शिक्षा को भेजे गए अनुपस्थित शिक्षकों की सूची के आलोक...