रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। देश भर में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रांची नगर निगम के सभागार में प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बताया गया कि जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना होगी और यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। इस बार कागज़ आधारित फॉर्म के स्थान पर मोबाइल ऐप, डिजिटल डेटा प्लेटफ़ॉर्म और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा संग्रहण किया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के अंतर्गत प्रत्येक घर की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं (जैसे पानी, बिजली आदि) का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...