प्रशिक्षण में बच्चों के समग्र विकास पर दिया जोर
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- बीआरसी सुल्तानगंज पर बुधवार को एफएलएन व एनसीईआरटी के सातवें बैच का शुभारंभ बीईओ सर्वेश सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में एआरपी रत्नेश कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य व प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। वहीं केआरपी अनूप कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रत्नेश कुमार ने कक्षा-4 की नवीन गणित पाठ्यपुस्तक की रूपरेखा, गणितीय अवधारणाओं, गतिविधि-आधारित शिक्षण व पुस्तक के विकास के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षण में बच्चों के समग्र विकास, गतिविधि-आधारित शिक्षण व प्रभावी कक्ष संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सर्वेश सिंह, ब्रजेश प्रताप सिंह, कुलदीप कुमार, अनूप कुमार, मनोज कुमार, अतुल कुमार, विजेंद्र सिंह, किशन शाक्य, हरिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.