चित्रकूट, अगस्त 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण एवं मेंटल वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के प्रत्येक पल का सदुपयोग प्रधानाध्यापकों के उत्तरदायित्वों एवं नेतृत्व क्षमता के संवर्धन के लिए किया जाए। प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को प्रधानाध्यापक अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें। ताकि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं सकारात्मक वातावरण को और बेहतर बनाया जा सके। कहा कि प्रधानाध्यापकों की शैक्षिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता के विकास, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों के साथ सहयोग एवं समन्वय तथा विद्यालय को प्रभावी ढंग से संचालित करने से संबंधित विभिन्न विषयो...