भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में सोमवार को जनगणना प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ डीएम शैलेश कुमार ने किया। दायित्व का बोध कराते हुए कहे कि प्रशिक्षण हर सवाल तब तक पूछें जब तक पूर्ण रूप से समझ न आ जाए। यदि किसी तरह की दिक्कत समझ आए तो तत्काल अवगत कराएं। इस दौरान डीएम ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से सायंकाल छह बजे तक चलेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना 22 मई से 20 जून तक की जाएगी। जनगणना को सुगम और त्रुटिहीन बनाने के लिए जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा संयुक्त रूप से दो बैचों में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। यह फील्ड ट्रेनर्स प्रगणको एवं सुपरवाइजर को चार्ज स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। द्वितीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.