किशनगंज, अप्रैल 28 -- पोठिया, निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में गौपालन से आत्मनिर्भरता विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र कुमार, प्राध्यापक ने बताया कि वैज्ञानिक जानकारी के अभाव में पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर गौपालक स्वरोजगार के साथ-साथ अपने आजीविका के संसाधनों को बढ़ा सकते हैं। अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के नेतृत्व में महाविद्यालय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण आयोजिका डॉ. तृप्ति कुमारी ने बताया कि इस दौरान गौपालन से संबंधित विभिन्न आयामों जैसे बछड़ों का पालन पोषण और प्रबंधन, चारा उत्पादन, सरंक्षण और साइलेज बनाने की तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.