चंदौली, जनवरी 27 -- शहाबगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को मीना मंच के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं कम्पोजिट स्कूलों के कुल 49 शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों में जीवन कौशल का विकास करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर अनुराधा कुमारी, सर्वेश त्रिपाठी, आदर्श यादव, सुमनलता, पूनम गुप्ता, इंदू कुमारी, शीला पाण्डेय, दीपा विश्वकर्मा, आरती, प्रतिभा, अनुपमा शर्मा, तनवीर आलम, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.