संभल, मार्च 16 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल सिरसी-गढ़ी द्वारा राजरानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर हजरतनगर गढ़ी में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, कार्य पद्धति और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमवीर राणा ने भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र सिंह ने की और मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार रखे। तृतीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभाग संयोजक संजय शंखधर ने पार्टी की कार्य पद्धति पर जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश स...