गंगापार, मार्च 21 -- 24 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की होने वाले तैयारियों को लेकर भाजपाईयों की एक बैठक मंडल अध्यक्ष माण्डा लीलावती गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शनिवार को भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता के मांडा के खवास का तारा स्थित आवास पर हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार अरूण कुमार सिंह पप्पू ने तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री प्रयागराज माण्डवी शरण द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांडा रामसुख कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...