गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के सफल संचालन के लिए गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी जिलों में कार्यशाला 17 व 18 फरवरी को होगी। इस आशय की जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार कार्यशाला के लिए दिशा निर्देश हेतु हुई वर्चुवल बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रशिक्षण महा अभियान के सह संयोजक बृज बहादुर, प्रदेश महामन्त्री, गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी/ विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय व जिला अभियान टोली के पदाधिकारी वर्चुवली जुड़े। संचालन आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अनादि प्रिय पाठक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...