रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से भरपूर रहा। राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सभागार में संपन्न हुए समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रहे। दूसरे दिन के सत्रों में बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इसके तहत प्रदेश एवं जिला स्तर के अनुभवी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, जनसंपर्क अभियान तथा भाजपा की विचारधारा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला ...