देवघर, अगस्त 22 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर ने निर्देशानुसार मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत प्रखंड अंतर्गत कुल 16 शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा प्रथम राउंड में 24 से 31 अगस्त 2026 तक कुल पांच दिनों में 40 विद्यालयों का मूल्यांकन तिथिवार करना है। इसे लेकर यह निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण प्राप्त मूल्यांकनकर्ता तिथिवार विद्यालय का मूल्यांकन कर पोर्टल पर डाटा अपलोड करते हुए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...