अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिजवाना तबस्सुम ने यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी की ओर से हुए फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरुदक्षता) को पूरा कर लिया है। वापस लौटने पर प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने डॉ. रिजवाना को प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां प्रो. नाजिश खान, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. स्वाति जोशी आदि रहे। यह भी पढ़ें- देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- रसायन विज्ञान विभाग में शोध प्रगति को लेकर प्रस्तुतीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...