जहानाबाद, मार्च 28 -- प्रशिक्षण में पार्टी के कार्यपद्धति एवं विस्तार, बूथ मैनेजमेंट, सोशल मीडिया का उपयोग पर रहा फोकस भाजपा टेहटा एवं सुमेरा मण्डल का प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित हुआ जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को टेहटा एवं सुमेरा मण्डल का दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसुभग शर्मा ने विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पार्टी कार्यपद्धति एवं विस्तार, बूथ मैनेजमेंट, सोशल मीडिया का उपयोग, इतिहास एवं विकास, सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन जैसे विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र ...