अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा। कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) लखनऊ द्वारा उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ में छह से नौ जनवरी तक माध्यमिक शिक्षकों को आवश्यकता आधारित आईसीटी प्रशिक्षण मॉड्यूल ई प्रवाह के तहत जिले से चार शिक्षकों को संदर्भददाता के रूप में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को 30 से अधिक डिजिटल टूल पर हैंड्सऑन प्रैक्टिस कराई गई। साथ ही इन सॉफ्टवेयर की सॉफ्ट कॉपी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण मॉड्यूल ई प्रवाह की एक प्रति और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...