प्रशिक्षण पूर्ण कर रंजीत सिंह चौहान बने एनसीसी लेफ्टिनेंट
इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के प्राध्यापक रंजीत सिंह चौहान ने तीन माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर एनसीसी में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। रंजीत सिंह चौहान ने 3 जनवरी को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग सेंटर कामटी में प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान किया था। 4 अप्रैल को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर द्वारा स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। अब लेफ्टिनेंट रंजीत सिंह चौहान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। संस्था के चेयरमैन डॉ० बृजेश चंद्र यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- विज्ञापन:: प्रिंस एनडीए एकेडमी के 30 छात्रों का एनडीए-156 मेरिट लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.