सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी कार्यालय में 20 दिनी आचार पापड़ का प्रशिक्षण शिविर शुरु हो गया। प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन एलडीएम सन्निस अविजित मिंज ने दीप जलाकर किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि आम, नींबू, मिर्चा का आचार, मुंग, उरद और चावल के पापड़ बनाने की व्यवहारिक विधि सिखायी जाती है। एलडीएम ने कहा कि सफलता पुर्वक प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्ष्णार्थियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिसके आधार पर प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार शुरु कर सकते है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से जुड़ने के लिए संस्थान के द्वारा बैंक से लोन भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लोन के माध्यम से अपने स्वरोजगार को बढ़ाने की बात कही। साथ ही साथ समय से लोन की अदायगी करने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.