प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटी प्राची का स्वागत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार ब्लॉक के दलन का पुरवा चकवड़ गांव निवासी किसान कृष्ण देव यादव की बेटी प्राची चयन एयरफोर्स में हुआ। बेंगलुरु में उसका प्रशिक्षण चल रहा था, प्रशिक्षण पूरा कर सोमवार को प्राची घर लौटी। गांव पहुंचने पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा के साथ उसकी अगवानी कर माला पहनाकर स्वागत किया। शिक्षक अंगदा प्रसाद ने यादव ने प्राची पर पुष्प वर्षा कर, अंग वस्त्र, प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्राची के पिता कृष्ण देव यादव, मां अनीता यादव, समाजसेवी संजय यादव, भारत यादव, दीपक विश्वकर्मा, अमर सिंह, संतोष, रामलखन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.