आगरा, मार्च 23 -- खेल विभाग के प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावासों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि हॉकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैंडबॉल व जूडो के 15 जनपदों में संचालित 35 छात्रावास में प्रशिक्षण के लिए 40 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये मानदेय पर रखा जाएगा। जो खिलाड़ी ओलंपिक गेम, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली में प्रतिभाग किया हो) तथा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी...