बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह में डीआईजी और एसपी ने शिरकत की। नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद यहां के 436 रिक्रूट आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल हो गए। डीआईजी ने परेड की सलामी ली। वहीं एसपी ने कैडेटों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने भी वर्चुअल के जरिए आरक्षियों को संबोधित किया। रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण खत्म होने के बाद सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह पूरी भव्यता के साथ किया गया। कैडेटों के प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मन मोह लिया। डीआईजी राजेश एस रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के पासिंग आउट दीक्षांत परेड में 395 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सं...