बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। वरीय प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण की समयबद्धता, गुणवत्ता एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को समुचित एवं स्पष्ट प्रशिक्षण दिया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदान व मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।...