सराईकेला, फरवरी 7 -- सरायकेला, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग की ओर से विभिन्न कोषांगों एवं निगरानी दलों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो सर्विलांस टीम को प्रशिक्षण दिया गया। उड़न दस्ता दल को निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार व्यय, रिश्वत मद में नकद और वस्तु के रूप में वितरण, अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। एसएसटी को निर्धारित चेकपोस्टों पर तैनाती, अन्य जिलों से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों, जिले के भीतर संचालित सभी प्रकार के वाहनों और संदिग्ध लोगों पर सतत निगरानी रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से भारी मात्रा में नकद राशि, अवैध अस्त्र-शस्त्र, गोला-बारू...