प्रशिक्षण कैंप के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन
बेगुसराय, जून 5 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नवभारत क्लब के पांच खिलाड़ियों का चयन एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण कैंप के लिए हुआ है। क्लब के सचिव सुनील कुमार सिंह व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके क्लब के उत्कर्ष कुमार, आरूष आनंद, बालकृष्ण, अनमोल कुमार तथा सुधांशु कुमार का चयन एकलव्य राज्य आवासीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण कैंप (खगड़िया) के लिए हुआ है। गुरूवार की शाम पीएमश्री महात्मा गांधी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बीहट के खेल मैदान में क्लब की ओर से प्रशिक्षण कैँप के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण से खिलाड़ि यों की खेल और निखरेगी तथा विभिन्न प्रतिर्स्पधाओं में क्लब के खिलाड़ी पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। मौके पर क्लब के उपसचिव मनोज सिंह, टीम मैनेजर अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सिंटू कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.