प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एडेड माध्यमिक विद्यालयों एवं जीजीआईसी के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय 'दक्ष' प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का समापन बुधवार को हुआ। समापन पर प्रतिभागी 72 प्रधानाचार्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य डॉ. संतोष राय ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। मास्टर ट्रेनर्स वीरभद्र प्रताप एवं मोहम्मद रफीक ने विभिन्न गतिविधियों, समूह कार्य, चर्चा एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...