मोतिहारी, मई 20 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। राज्य सरकार ने विभिन्न मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे स्टूडेंट को सदर अस्पताल के विभिन्न विभाग में तीन महीने ट्रेनिंग के लिए भेजा है। मगर स्थिति यह है कि ट्रेनिंग में आए आठ डाक्टर कब आते हैं और कब जाते हैं इसकी कोई जानकारी सदर अस्पताल के पास नहीं है।मगर इनकी हाजिरी रोज बनती रहती है। इसकी कभी खोजबीन नहीं होती है। बताते है कि मंगलवार को अल्ट्रासाउंड के लिए जिस महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की ड्यूटी लगी थी। उनका कोई अता पता नहीं था। मगर एटेंडेंस बना था।ऐसा ही आलम अन्य विभाग का है। जिसमें प्रशिक्षु डॉक्टर नहीं थे। इस संबंध में सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इसकी पूरी जानकारी सदर अस्पताल डीएस से मांग रहे हैं । रिपोर्ट आने के बाद अगला स्टेप लिया जाएगा। अस्पताल सूत्र के अनुसार ट्रेनिंग में आए आठ डाक्टर को ...