बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अगुवाई में विगत सत्र 2024-25 में ऑफलाइन रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सत्र 2024-25 में अनुदेशकों का धन अभाव के कारण रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान नहीं हो पाया था। जिसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय बीएसए कार्यालय के माध्यम से दी गई थी। वर्तमान में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित सोनी से प्राप्त सूचना के क्रम में बजट उपलब्ध है तथा राज्य परियोजना कार्यालय से मौखिक आदेश के क्रम में भुगतान करने के लिए कहा गया है। बीएसए ने आश्वस्त किया कि परियोजना से बात कर शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा। इस दौरान आनंद विक्रम शाह, उमेश यादव, शंभूनाथ ...