गंगापार, मार्च 12 -- मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट, लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल सभागार में किया गया। जिसमें 40 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया है। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने कहा, युवा शक्ति देश का भविष्य है। इस अवसर पर नरेंद्र नाथ सिन्हा, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण, अशोक कुमार सामल महाप्रबंधक, अनुरक्षण, विवेक चन्द्र अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन, डॉ एके चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.