जौनपुर, जून 2 -- शाहगंज। संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर में किया गया। शिविर में बच्चों को कला, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त आयोजन संस्कार भारती अध्यक्ष रचित चौरसिया के नेतृत्व में हो रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरविंद अग्रहरि ने नटराज एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने बच्चों को प्रशिक्षण शिविर का भरपूर लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ शिविर के दौरान बच्चों ...