जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर,संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र के दो विद्यालयों में शुरू हुआ। प्रमुख जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने दीप जला कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य में लगे गणनाकर्मियों और सुपरवाइजरों को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा संकलन की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा सटीक आंकड़ों के संकलन के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह तकनीकी रूप से उन्नत होगी, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों में सुधार आएगा।प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त, सटीकता पर जोर चार बैचों में आयोजित किया ग...