बागपत, मई 5 -- खेकड़ा। सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में कौशल विकास प्रशिक्षण के उपरांत वैदिक गणित विषय की परीक्षा कराई गई। बच्चो ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में अखिल भारतीय कौशल विकास कार्यालय प्रमुख बृजभूषण और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार की देखरेख में परीक्षा हुई। कौशल विकास के 60 घंटे के प्रशिक्षण के उपरांत वैदिक गणित विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अर्जित ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रवीश कुमार, अविनाश कुमार, गुंजन देवी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.