बुलंदशहर, फरवरी 12 -- सिकंदराबाद,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसुपुर में खाद्य पदार्थों के रखरखाव का प्रशिक्षण दिए जाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। अफसरों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी मित्तल स्वीट्स के स्वामी सौरभ मित्तल ने बताया कि गुरुवार को दो युवक दुकान पर पहुंचे। युवकों ने बताया कि वह मेरठ मंडल खाद्य सुरक्षा विभाग से हैं। व्यापारियों को मानक के अनुसार खाद्य पदार्थों के रख रखाव एवं उत्पादन का प्रशिक्षण देते हैं। जिसके लिए वह दुकानदार से दो हजार रुपये प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर ले रहे थे और मौके पर ही सर्टिफिकेट दे रहे थे। संदेह हाेने पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से फो...