प्रशिक्षण के दौरान14 वर्षीय तीरंदाज श्वेता टुडू हुई बेहोश, अस्पताल में मौत
दुमका, मई 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। 14 वर्षीय तीरंदाज श्वेता टुडू प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार की शाम में अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में कोच एवं होस्टल के बच्चे श्वेता टुडू को उठाकर इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, पर तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। तीरंदाज जामा थाना अन्तर्गत कटहरा गांव की रहने वाली थी। वह सिदो-कान्हू हाई स्कूल में आठवीं क्लास की विद्यार्थी थी। नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि श्वेता टुडू के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह प्रशिक्षण के दौरान अचानक गिर पड़ी और बेहोश हो गई। अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, पर उसकी जान नहीं बच पाई। यह भी पढ़ें- मवेशी चराने के दौरान हुई वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, परिजन में मचा कोहराम परिजनों के आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.