कोडरमा, अप्रैल 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, बासोडीह के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनगणना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक ने की। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिससे आंकड़ों की शुद्धता और कार्य की गति में उल्लेखनीय सुधार होगा।प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चिन्हित शिक्षकों और तकनीकी सहायकों को जानकारी दी गई कि डिजिटल एप के माध्यम से डेटा संग्रह और एंट्र...