किशनगंज, अप्रैल 21 -- पोठिया। निज संवाददाता। सोमवार को भारतीय जनगणना 2027 के तहत प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का चल रहा प्रशिक्षण सोमवार को आठवें दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड कृषि कार्यालय के ई किसान भवन के सभा कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास मित्र, किसान सलाहकारों तथा पंचायत सचिवों सहित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र को स्वयं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मो. आसिफ ने संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान कोई भी प्रतिभागी अनुपस्थित न रहे और सभी निर्धारित समय के अनुसार प्रशिक्षण में उपस्थित हों। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.