रांची, फरवरी 3 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 343 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षण रांची यूनिवर्सिटी के पीजी डिपार्टमेंट में 21 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कोषांग की ओर से बताया गया कि तीन पालियों में कुल 1800 पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिनमें से 1457 कर्मी उपस्थित हुए। हालांकि, बड़ी संख्या में कर्मियों की अनुपस्थिति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शिफ्टवार उपस्थिति का आंकड़ा - पहली पाली में 600 कर्मियों के लक्ष्य के विरुद्ध 496 कर्मी उपस्थित हुए, जबकि 104 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 82.7 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई - दूसरी पाली में 600 में से 480 कर्मी उपस्थित रहे और 120 अनुपस्थित पाए गए। य...