प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। राजकीय आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, नार्मल कैंपस में पढ़ाने के लिए योग्य एवं अनुभवी अतिथि व्याख्याताओं से जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन समिति द्वारा परीक्षण व्याख्यान के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले परास्नातक, नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक तथा पीएचडी शोधार्थी पात्र होंगे। योग्य अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता की स्थिति में यूपीएससी या यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा कम से कम दो बार उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा। चयनित अतिथि व्याख्याताओं को प्रति व्याख्यान 2000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.